पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुचामन में शाम को बूंदाबांदी, हरनावां में तेज आंधी से गिरी बाइकें, पास खड़ी महिला घायल

कुचामन में शाम को बूंदाबांदी, हरनावां में तेज आंधी से गिरी बाइकें, पास खड़ी महिला घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

शहर के मौसम का मिजाज बुधवार को फिर बदल गया। दिन में बादल छाने से सूरज के तेवर कभी तेज कभी हल्के रहे। उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन शाम सुकून भरी रही।

शाम को शहर के कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बादलों की गरज से लोगों को तेज बारिश की उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हुई। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री से गिरकर 41 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। उधर, बारिश होने की स्थिति में मौसम विभाग ने उमस व तपन बढ़ने की आशंका भी जताई।

परबतसर। शहर में बुधवार दोपहर तक तेज धूप व लू के थपेड़ों के बाद आसमान में बादल छाने लगे एवं शाम को धूल भरी आंधी चली एवं बूंदाबांदी हुई। जिससे ठंडी हवा चली और आमजन को लू से निजात मिली। शाम 5 बजे धूल भरी आंधी का दौर शुरू हुआ और कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक घुलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हरनावां | कस्बे सहित ग्रामीणांचल में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम को मौसम बदला। शाम 5 बजे तेज हवाओं के साथ आंधी आई। आंधी के दौरान हवा की गति इतनी तेज थी कि बागोट बस स्टैंड पर खड़ी कई बाइक गिर गई। वहीं एक बाइक के पास खड़ी महिला के पैर पर बाइक गिरने से महिला चोटिल हो गई। तेज अंधड़ से मेला मैदान में बिजली का एक पाेल झुक गया। करीब 15 मिनट की इस तेज आंधी के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद उमस बढ़ गई। और तेज हवाओं का दौर जारी रहा।

हरनावां. आंधी से पहले हुआ अंधेरा व छाए घने बादल।

खबरें और भी हैं...