न्याय आपके द्वार शिविर में 515 मामलों का निस्तारण
भास्कर संवाददाता| नावां सिटी
गांव खारड़िया के अटल सेवा केंद्र में आयोजित लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविर में 515 लोगों को लाभान्वित किया गया। भू-अभिलेख निरीक्षक बजरंगलाल मीणा ने बताया कि लोक अदालत में एसडीएम हरिसिंह, तहसीलदार हवासिंह, पेमाराम नायब तहसीलदार, जगदीश बैरवा विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने शिविर के दौरान पुराने राजस्व विवाद के 12, रिकॉर्ड दुरुस्ती के 103, म्युटेशन के 75, खाता विभाजन के 4, सीमा ज्ञान के 5, प्रतिलिपि 104 सहित कुल 515 प्रकरणों का निस्तारण किया। शिविर शुभारंभ पर एसडीएम ने आमजन को लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर की जानकारी दी। शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किए जाने से लोग खुशी दिखाई दी।