पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा व पुरुषोत्तम मास कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा व पुरुषोत्तम मास कथा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागोट कस्बे के गोपाल कृष्ण गौशाला परिसर पर पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में पुरुषोत्तम मास व श्रीराम कथा का आरंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ बालाजी मंदिर से रवाना हुई जो बस स्टैंड, रामदेव चौक, सदर बाजार होते हुए कथास्थल पहुंची। कथा के पहले दिन कथावाचक अखिलेश रामायणी ने पुरुषोत्तम मास के माहात्मय के बारे में बताते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में किए व्रत, दान, यज्ञ, हवन व पुण्य आदि का कई गुना फल प्राप्त होता है। इस दौरान उन्होंने गाय की सेवा के महत्व का वर्णन भी किया। इस मौके पर गौशाला संरक्षक महंत गोपाल दास त्यागी, संत रामदास, कानाराम दिवाच, कालूराम चांडक, केशव शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...