खोखर बने शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
नावां सिटी| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव हुए। जिसमें निर्वाचन अधिकारी दीपक गौड़, पर्यवेक्षक प्रेम सिंह चौधरी जिला मंत्री के नेतृत्व में सर्वसहमति से किया गया। चुनाव में श्रवण राम खोखर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार मंत्री राजकुमार पारीक, कोषाध्यक्ष गुरु प्रसाद, महिला मंत्री कमला मलिंदा, संरक्षक नटवर लाल पारीक, सभाध्यक्ष गंगाराम मीणा, संगठन मंत्री रामनिवास खोखर और संयोजक संघर्ष समिति विनोद जांगिड़ आदि को नियुक्त किए गए। इस मौके पर रामलाल आदि मौजूद थे।