पुलिस ने 5 बीघा खेत को किया कुर्क
हरनावां | पीलवा पुलिस ने चितावा गांव में एक कब्जाशुदा पांच बीघा खेत उपखंड अधिकारी के आदेशानुसार पुलिस ने कुर्क कर अपने कब्जे में लिया। थानाधिकारी कुंवरपालसिंह शेखावत ने बताया कि उपखंड अधिकारी राजेन्द्रसिंह चांदावत परबतसर के आदेशानुसार चितावा के सांवताराम बावरी व पांचूराम दरोगा द्वारा कब्जा किया हुआ पांच बीघा खेत कुर्क कर पुलिस को सुपुर्द किया।