इन पदाधिकारियों को सौंपी है विधानसभावार जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि नागौर जिलाध्यक्ष रामचन्द्र उत्ता को नावां विधानसभा का, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी को मेड़ता विधानसभा का तथा जिला प्रभारी व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार को नागौर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता बीरमदेव सिंह जैसास को डेगाना व मकराना विधानसभा, महावीर ओझा को लाडनूं का, मोहन चौधरी को खींवसर का, मोहनराज उपाध्याय को डीडवाना का तथा सरोज प्रजापत को जायल विधानसभा बूथ कमेटियों के लिए प्रभारी बनाया गया है।