पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूणवा के शनि मंदिर में धार्मिक आयोजन, सरपंच ने दिए Rs.21 हजार

लूणवा के शनि मंदिर में धार्मिक आयोजन, सरपंच ने दिए Rs.21 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीण्डा| ग्राम पंचायत लूणवा में पांच दिवसीय शनि महोत्सव के तीसरे दिन गुरुवार को सामूहिक आरती के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। रात्री 8 बजे श्रीक्षण तिलक धारी दिल्ली के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण, शनि महाराज, अग्नि नृत्य, गंगामाता, दुर्गामाता, मयूर नृत्य की सजीव झांकियां और हास्य कवि एंकर भंवर भारती ने कविताओं की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप परिवहन अधिकारी नावां गणपत सिंह रावत ने की। इस अवसर पर लूणवा सरपंच गोपाल लाल ने Rs.21 हजार, चेतन पारीक ने 11 हजार रुपए का भण्डारे में सहयोग दिया।

छोटी खाटू| कस्बे में शुक्रवार शाम 5 बजे गणेशजी के मंदिर के पास पीसीसी सचिव चेतन डूडी ने पूर्व विधायक स्व. रूपाराम डूडी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में 27 मई को अधिक से अधिक संख्या में मंडूकरा गांव पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान डूडी ने मंदिर से पदयात्रा निकालते हुए बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सोनी मोहल्ला होते हुए बड़ला बाजार पहुंचे। ग्रामीणों ने माला पहनाकर पीसीसी सचिव डूडी का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...