पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थानाधिकारी ने गांवों में ली सीएलजी बैठक

थानाधिकारी ने गांवों में ली सीएलजी बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरनावां| पीलवा थानाधिकारी ने गुरुवार को ग्राम पंचायत पीह, कुंडरी व बाजवास में सीएलजी बैठक का आयोजन कर ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी गई। थानाधिकारी कुंवर पाल सिंह शेखावत ने बैठक में सीएलजी सदस्यों को बताया कि क्षेत्र में कहीं भी आपराधिक घटना की जानकारी हो तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, उसे छुपाएं नहीं। क्योंकि घटना के बारे में तत्काल जानकारी मिलने पर पुलिस कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसके अलावा दुपहिया बाइक सवार वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। बैठक में सदस्यों को कानूनी जानकारियां भी दी गई।

खबरें और भी हैं...