पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 60 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व डोनर पिन लगा किया सम्मानित

शिविर में 60 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व डोनर पिन लगा किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कुचामन सिटी

शहर के सीकर रोड स्थित माहेश्वरी भवन में गत दिवस आयोजित रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। संजीवनी क्रेडिट को -ऑपरेटिव सोसायटी की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में हुए शिविर के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गट्टाणी व विशिष्ट अतिथि रफीक अहमद उसमानी, गोरधनलाल सोमानी, सोसायटी के जिलाधिकारी मार्केटिंग परमानंद सिंह रोलसाहबसर, शाखा प्रबंधक राजेश कुमार रहे। शिविर संयोजक मोहम्मद शकील ने बताया कि शिविर में अजमेर के त्रिवेणी ब्लड बैंक की टीम ने 60 यूनिट रक्त संग्रहण किया। इस दौरान राजेंद्रकुमार मिश्रा ने सपरिवार पहुंचकर प|ी विद्या मिश्रा, पुत्र दीपेश मिश्रा, पुत्री सुरभि मिश्रा, भागचंद कुमावत ने बहन चंद्रकला कुमावत के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुचामन, नावां, डीडवाना, मकराना आदि शाखाओं के कार्मिकों एवं सदस्यों ने भाग लिया। रक्तदाताओं को रक्तदाता पिन लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लॉयंस क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुभाष पहाड़िया, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, दीन मोहम्मद कुरैशी, पं. मधुसूदन शर्मा, अब्बास खान, हबीब मौलानी, तेजपाल पारीक, अकीक अहमद, सरवर तंवर, मुरारीलाल सैनी, बाबूलाल कुमावत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...