नावां सिटी| वार्ड संख्या ग्यारह स्थित पीपली वाले बालाजी महाराज का पांच दिवसीय वार्षिक मेला महोत्सव 28 मई से शुरू होगा। मंदिर समिति के सदस्य अवधेश पारीक ने बताया कि 28 मई को मेला महोत्सव के शुभारंभ पर बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार करने के साथ ही दोपहर में सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। 29 मई को रात्रि में सांस्कृतिक संध्या, 30 मई को भजन संध्या, 31 मई को रात्रि में सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ, 1 जून को मेला महोत्सव पर दोपहर में हवनादि कार्यक्रम के बाद शाम को बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही हैं