पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नावां में 4 चरणों में होंगे प्रशिक्षण शिविर

नावां में 4 चरणों में होंगे प्रशिक्षण शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावां सिटी | ग्रीष्मकालीन अवकाश शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा। जिसमें शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को प्रथम चरण का शुभारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में कक्षा एक से पांच तक पढ़ाने वाले शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान पुरुष संभागियों की आवास व्यवस्था परशुराम भवन तथा महिला संभागियों की आवास व्यवस्था गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल में रहेगी। बीईईओ रघुवीरसिंह ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को निर्धारित समय पर प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचना होगा तथा अनुपस्थित संभागियों के विरुद्ध विभागीय निर्देशानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...