जमीन पर बैठकर परीक्षा देते युवक-युवतियां।
भास्कर न्यूज | नावाडीह
प्रखंड की भलमारा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कटघारा कोड 99 में स्वशक्ति ग्रामीण विकास संस्था व जिया चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त रूप से बाल शिक्षा अभियान के तहत युवक-युवतियों की जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। उक्त संस्थान द्वारा पिछले माह से क्षेत्र में चर्चा है कि गरीब बच्चों को ट्यूशन के अनुरूप पढ़ाने वाले युवक को संस्था की ओर से 1300 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं चयनित युवक-युवतियों से संस्था 4000 रुपए अग्रिम लेने का काम कर रही है। इसी के तहत रविवार को संस्था के माध्यम से चयनित 50 युवक-युवतियों का आंगनबाड़ी केंद्र में एक कमरे में बगैर दरी के जमीन पर बैठाकर परीक्षा ली गई। इस संबंध में संस्था के फील्ड आफिसर निमाय कुमार ने बताया कि रांची की संस्था है, जो गरीब बच्चों के लिए प्रत्येक गांव में एक शिक्षक नियुक्त कर रही है। इसके तहत शिक्षकों की परीक्षा ली जा रही है। मौके पर चंद्रदेव महतो, भुवनेश्वर महतो, सुरेश शर्मा, श्वेता कुमारी, मंजू देवी, रेखा देवी आदि मौजूद थीं।
जमीन पर बैठाकर ली परीक्षा