सरकार के झूठे आश्वासन के खिलाफ राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अपने-अपने क्षेत्र के विधायक आवास का 22 मई को घेराव करेगा। यह जानकारी नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष जानकी देवी ने दी। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी सेविका- सहायिकाओं के साथ राज्य सरकार नाइंसाफी कर रही है। पिछले माह 11 सूत्री मांगों को लेकर पूरे राज्य की सेविका- सहायिका 15 दिनों तक हड़ताल पर थीं। तब मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी सेविका सहायिका को राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी कर भुगतान किया जाएगा और सभी सरकारी लाभ भी दी जाएगी। लेकिन उनके साथ धोखा हुआ।