पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्रवाई नहीं करने पर जताई नाराजगी

कार्रवाई नहीं करने पर जताई नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावाडीह प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में प्रखंड बीस सूत्री की बैठक अध्यक्ष रणविजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें पिछली बैठक में उठाए गए मामले पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सदस्यों ने नाराजगी जतायी। सासंद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो ने पिलपिलो व पलामू पंचायत के बीच गोदोनाला समीप गार्डवाल निर्माण की बात रखी। इसमें बीडीओ शंकराचार्य सामद ने तुरंत कनीय अभियंता को आदेश दिया कि निर्माण शुरू कराएं। वहीं सदस्य फारुख अंंसारी ने उज्जवला योजना में गैस एजेंसी के प्रति लाभुक से 200रू लेने की बात कही। साथ ही प्रखंड मुख्यालय में पशु चिकित्सक के पदस्थापित होने के बावजूद पिछले 15 वर्षों से नावाडीह में नहीं रहने का आरोप लगाया। वहीं बीस सूत्री उपाध्यक्ष गोविंद महतो ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संविदा पर शिक्षक बहाली में राशि लेनदेन का आरोप लागाया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरदानी वितरण सभी पंचायतों में समयानुसार करने की बात कही। वहीं बीस सूत्री की बैठक में बिजली व वन विभाग के पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर की।

उपस्थित बीडीओ व अन्य

खबरें और भी हैं...