पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष बनीं मुन्नी

ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष बनीं मुन्नी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावाडीह | मुखिया की ओर से लगातार ग्राम विकास समिति के गठन का विरोध करने के बावजूद प्रखंड के सहरिया पंचायत स्थित सहरिया में ग्राम विकास समिति गठन को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई। इसमें भारी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष शामिल होकर समिति गठित करने में अपना सहयोग दिया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पंसस महबूब खान व संचालन पंचायत सेवक मधुसुदन महतो ने किया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति व शांति पूर्ण तरीके से ग्राम विकास समिति के 11 सदस्यों का चयन किया। इसमें सर्वसम्मति से मुन्नी देवी को अध्यक्ष, मो इमामुल को सचिव तथा आशिष रजा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

खबरें और भी हैं...