पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 लाख की टंकी एक साल से बंद, हुरसोडीह के लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

15 लाख की टंकी एक साल से बंद, हुरसोडीह के लोगों को नहीं मिल रहा पीने का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार नावाडीह

नावाडीह पंचायत के हुरसोडीह में करीब तीन साल पहले 15 लाख की लागत से ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की योजना तैयार हुई। इसके लिए पानी टंकी भी बनाई गई। लेकिन एक साल से योजना बंद पड़ी है। टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वे सिर्फ चापानल पर निर्भर हैं। जबकि अधिकतर चापानल खराब हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर से बेखबर हैं।

सरकारी पैसे खर्च हुए, लेकिन लोगों को नहीं हुआ फायदा

नावाडीह प्रखंड के हुरसोडीह का भी समय के साथ विकास हुआ। लेकिन संसाधनों का सही ढंग से रख-रखाव नहीं होने के कारण लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हुरसोडीह की आबादी लगभग एक हजार है। गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पानी टंकी बनाने के साथ ही पूरे गांव में सप्लाई पाइपलाइन बिछाई गई थी। हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाने की योजना शुरू की गई। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह योजना सफल नहीं हुई। ठेकेदार ने टंकी बनाकर एक साल तक पानी सप्लाई कर योजना को हैंडओवर कर दिया। इधर, पीएचईडी के अधिकारियोंे ने गांव में जल समिति बनाकर उसे पानी सप्लाई की जिम्मेवारी सौंप दी और अपनी जवाबदेही से मुक्त हो गए। लेकिन कुछ दिनों बाद ही योजना बंद हो गई।

पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज, नहीं पहुंच रहा पानी

सप्लाई पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज है। इसके कारण पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। कई लोगों के घरों में लगाया गया पाइप भी टूट गया है। इसकी वजह से पानी टंकी से सप्लाई शुरू करने से वैसे घरों में पानी भर जाएगा। इस डर से समिति के लोग वाटर सप्लाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई, पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस कारण पिछले एक वर्ष से सप्लाई बंद है। इधर, झामुमो के पंचायत अध्यक्ष भोलाराम महतो ने बताया कि मोटर जल जाने के कारण सप्लाई बंद है। मोटर की मरम्मत कराई गई है। जल्द ही सप्लाई शुरू होगी। वहीं गांव के ठाकुर महतो कहते हैं कि मात्र एक चापानल है। सप्लाई का पानी बंद होने से टोले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कई बार विभाग को सूचना दी गई। लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है।

अधिकारियों की लापरवाही

के कारण बेकार हुई योजना

ग्रामीण भी नहीं कर रहे सहयोग

इसके लिए गांव के लोग भी कम जिम्मेवार नहीं हैं। दो बार बैठक कर समझाया, मोटर की मरम्मत करवाई गई। जिन घरों में पाइप फटा है, उन्हें ठीक कराने को कहा गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में पानी सप्लाई शुरू करने से दूसरे लोगों को परेशानी होगी। जल समिति को प्लाई करनी है। लेकिन सबके सहयोग से ही यह संभव है। 

ललिता देवी, मुखिया, नावाडीह।

बेकार पड़ी हुरसोडीह की पानी टंकी।

खबरें और भी हैं...