टामटिया गारिया गढ़ काली कल्याण धाम में आज निकलेगी कलशयात्रा
नवागांव| टामटिया गारिया के गढ़ काली कल्याण गातरोड़ धाम पर 11 कुंडीय यज्ञ, महानुष्ठान, मूर्ति प्रतिष्ठा, गंगाजल कलशयात्रा धार्मिक उत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को शिखर और मूर्ति प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ। शिखर प्रतिष्ठा कमलेश पंचाल ने की। आयोजनकर्ता महंत जिग्नेश व्यास ने बताया कि यह मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है। गुरुवार को गंगाजल कलशयात्रा निकाली जाएगी।