- Hindi News
- National
- भास्कर ने बताया कीचड़ का पानी छानकर पी रहे लोग, तहसीलदार बोले यहां तो मूंग उग रही, खूब पानी
भास्कर ने बताया कीचड़ का पानी छानकर पी रहे लोग, तहसीलदार बोले-यहां तो मूंग उग रही, खूब पानी
अंबापुरा/ नवागांव| अंबापुरा तहसील क्षेत्र में लोग कीचड़ का पानी पी रहे हैं और मंगलवार को तहसीलदार के नेतृत्व में गई जांच टीम का कहना है कि वहां सिंचाई चल रही है एवं उस इलाके में मूंग हुए हैं। हकीकत यह है टीम ने पानी के संकट से जूझ रहे लोगों तक जाना ही मुनासिब नहीं समझा। क्षेत्र के बाहर मौटे ताैर पर आंकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली जो कलेक्टर को सौंप दी जाएगी। गौरतलब है कि 2 दिनों पहले भास्कर में अंबापुरा तहसील क्षेत्र के नलदा में पानी की कमी को उजागर करते हुए खबर प्रकाशित की थी। भास्कर ने बताया कि कैसे लोग कीचड़ के पानी का छानकर पीने का मजबूर है। कलेक्टर ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी तो अंबापुरा के तहसीलदार खातूराम कटारा ने बताया कि नलदा के सरपंच, सचिव, पटवारी सहित मंगलवार को नलदा के उस इलाके में हम गए थे। वहां पानी का कोई संकट नहीं है।