पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पनघट योजना का जायजा लेने पहुंचे मंत्री, पता चला कि मशीन ही चोरी हो गई

पनघट योजना का जायजा लेने पहुंचे मंत्री, पता चला कि मशीन ही चोरी हो गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवागांव| राज्यमंत्री धनसिह रावत शुक्रवार को आंबापुरा क्षेत्र में जनसुनवाई कर लौटते समय वीरपुर झरनिया के बीच में सौर ऊर्जा चलित पनघट योजना का मुआयना करने पहुंचे तो पता चला कि उसमें लगी मशीन ही कोई चुराकर ले गया। इसके अलावा पास में पानी सप्लाई के लिए लगाए गए नल भी कोई निकालकर ले गया। राज्यमंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारी को इसकी जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। रावत ने ग्रामीणों से कहा कि यह काम आपके लिए किया जा रहा है, इसलिए इसकी देखरेख करने का आपका भी कर्तव्य है।

खबरें और भी हैं...