पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कीटनाशक पीने से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबापुरा इलाके के बोरखबर ग्राम पंचायत में एक 35 वर्षीय युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। रमेश पुत्र रूपेंग मईड़ा निवासी बोरखाबर से 5 किमी दूर नादरामाल की पहाड़ी पर मृत अवस्था मे पड़ा मिला।

एएसआई बाबूसिंह मीना ने बताया कि ने रमेश ने सुबह अपनी बहन को फोन कर पूर्व में दिए गए 2 हजार मांगे थे। उस समय उसने खुद को नादरामाल में होने की बात कही। उसके बाद फोन काट दिया। बहन ने पीहर में काका को फोनकर उसके नादरामाल होने की बात कही। जिस पर परिजन ने मौके पर पहुचकर देखा तो कपास में छिड़काव की दो डिब्बे पड़े मिले। जिसमे आधा ही बचा हुआ था। रमेश शादीशुदा था लेकिन काफी समय से प|ी उसे छोड़ पीहर चली गई थी। वह आए दिन झगड़ा करता था। रविवार को भी गांव में किसी महिला के साथ उसने मारपीट की थी जिस पर उसने आम्बापुरा थाना में रिपोर्ट भी की थी।

खबरें और भी हैं...