पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों के लिए दादी बना रही थी खाना, चूल्हे से अंगारे उड़ने से मकान में लग गई आग

बच्चों के लिए दादी बना रही थी खाना, चूल्हे से अंगारे उड़ने से मकान में लग गई आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवागांव| घर में खेलते बच्चे दादी के पास गए और बोले, “आई भूख लागी है, खावू है। बच्चों की भूख देख दादी ने चूल्हा जलाया, आटा गूंथा और रोटी बनाने बैठ गई। चूल्हे से अंगारे भभके और केवलुपोश मकान की छत की ओर उडे़ और सूखी बल्लियों में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों से घिर गया।

आग की लपटें देखकर पड़ौसी और ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने वृद्धा और बच्चों को जल्दी से घर से बाहर निकाला। जनहानि नहीं हुई। नॉन कमांड क्षेत्र में इस घर से दूर हैंडपंप और छोटी बावड़ी से ग्रामीण पानी लाकर आग बुझाए तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। शनिवार सुबह यह घटना खेड़ावड़लीपाड़ा के गढ़ा गांव में वालू पुत्र पूना डिंडोर के घर में हुई। वालू मजदूरी के लिए शहर गया था। घर पर उसकी प|ी और बड़े बेटे के बच्चे थे। बड़ा बेटा ईश्वर बीमार होने के कारण पास के घर में सोया था। सरपंच नरवेशसिंह डिंडोर ने मौके पर पहुंचकर पानी से भरे टैंकर मंगवाए। जब जाकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बीच फायर ब्रिगेड को फोन किया, किसी ने नहीं उठाया। आंबापुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड घटना के दो घंटे बाद पहुंची। आग की लपटें इतनी तेज थी कि 60 फीट दूरी पर बने मकान के पास नीम का पेड़ झुलस गया। आग से घर में रखा राशन का सारा सामान, अनाज, कपड़े, बिस्तर जल गए। भूरजी भाई, कांतिलाल डिंडोर समेत आसपास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की। घटना की जानकारी पर तहसीलदार खातुराम कटारा और पटवारी मौके पर पहुंचे।

खेड़ावड़लीपाड़ा के गढ़ा गांव के केलुपोश मकान में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...