नवागांव/छोटी सरवन| पंचायत समिति छोटी सरवन की ग्राम पंचायत जहांपुरा के चिलकारी में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण शनिवार को प्रधान राजेश कटारा ने किया। कटारा ने कहा कि इस भवन का उपयोग सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों के लिए किया जाना चाहिए। ताकि सामाजिक समरसता बढ़ेगी। इस दौरान सरपंच भूरीबाई, जगदीशचंद्र कटारा ब्लॉक अध्यक्ष छोटी सरवन, नारायणलाल मईड़ा, बहादुरभाई, रामचंद्र निनामा, नजरसिंह, कालूराम, सूर्याभाई, नाथूलाल उपसरपंच, गौतम भगत, प्रभुलाल, सुखराम, रामलाल मईड़ा मौजूद रहे।