नवागांव| छोटी सरवन। पंचायत समिति छोटी सरवन में संविदा पर काम करने वाले कार्यरत कार्मिकों ने अपनी लंबित मांगों को राज्य सरकार द्वारा नहीं मानने पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पंचायत समिति छोटीसरवन के तहसीलदार चांदमल सोनी को दिया। ज्ञापन में बताया कि मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन के समर्थन में पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारी के कैडर रिव्यू की मांग सहित नैसर्गिक न्याय नहीं होने पर मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा आंदोलन किए जाने की बात बताई। इस दौरान ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुमित दवे सहित पंचायत समिति छोटी सरवन के मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के कार्मिक उपस्थित रहे।