पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 6 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के 6 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति छोटी सरवन के डेरी मालपाड़ा में शनिवार रात को खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 6 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने का मामला सामने आया।

सभी को छोटी सरवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज में फूड पोइजनिंग होना सामने आया। डेरी मालपाड़ा के कानजी 30 पुत्र हीरा, थावरी 28 प|ी कानजी, सकीना 5 वर्ष, महिपाल 7, कालू 9 वर्ष, गुड्डू 12 वर्ष शनिवार रात अपने ही घर में शाम को मक्का की रोटी और टमाटर की सब्जी खाकर सोए थे कि अचानक सबको उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। सभी को छोटी सरवन का अस्पताल में इलाज किया।

5 की हालत में सुधार पाया गया, वहीं हालत ज्यादा गंभीर होने पर सबको बांसवाड़ा रैफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार डेरी मालपाड़ा गांव में जांच के लिए अस्पताल से टीम भेजी लेकिन खाने के बर्तन में सैंपल नहीं मिला। प्रथम दृष्टया खाने में टमाटर के खराब होने की आशंका जताई। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। यह जानकारी सीएचसी छोटी सरवन के डॉ. वीरेंद्र ने जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...