नवागढ़ ब्लॉक में डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को बेमेतरा में परीक्षा केंद्र देने के कारण छात्र परेशान हो गए हैं।
तेज गर्मी और बस नहींं मिलने का हवाला देकर परेशान छात्रों ने सोमवार को रैली निकाली और नारे भी लगाए। संध्या क्षत्रिय, विद्या क्षत्रिय और स्वाति ठाकुर, शालिनी शर्मा ने कहा कि हमें परीक्षा दिलाने में अधिक समस्या होगी, तो हम परीक्षा नही देंगे। लेकिन इससे पहले हम सभी 85 छात्र अपनी बात एनआईओएस तक पहुंचाना चाहते हैं।
नवागढ़ ब्लॉक के 300 डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों के लिए शासकीय बालक शाला नवागढ़, शासकीय विद्यालय अंधियारखोर और शासकीय कन्या शाला नवागढ़ तीन सेंटर में 100-100 छात्र छात्राओं ने प्रशिक्षण लिया है। अब परीक्षा केंद्र के लिए कन्या शाला नवागढ़ के प्रशिक्षणार्थियों को बेमेतरा परीक्षा केंद्र मिला है और दो सेंटरों को नवागढ़ में ही परीक्षा केंद्र दिया गया है। इसके चलते छात्रों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।
डीएलएड प्रशिक्षार्थी सृजन धर दीवान सहित अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि रविवार को जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से शासकीय कन्या शाला नवागढ़ के प्रशिक्षार्थी को परीक्षा का केंद्र बेमेतरा मिलने की जानकारी हुई। वैसे ही परेशानी बढ़ गई। कुछ प्रशिक्षार्थी तो परीक्षा नहीं दिलाने की बात कह रहे हैं। तो दो छात्रों को चलने में परेशानी है। गुलशन वर्मा, सुनील वर्मा, कामेश्वर रजक ने कहा कि 2 बजे दोपहर से 46-47 डिग्री के तापमान में परीक्षा के लिए आने जाने में परेशानी होगी। अगर परीक्षा दिलाएं भी, तो वापस घर आने के लिए बस नहीं है। छात्रों ने बताया कि मारो नारायणपुर, संबलपुर खेडा, पुटपुरा, गाड़ामोड़, टेमरी जैसे दूरदराज से आने वाले छात्रों का कहना है कि परीक्षा में अवकाश नहीं है, जिससे पढ़ने का समय नहीं मिलेगा।
हमारी भी सुनें
डीएलएड प्रशिक्षार्थी ने कहा- दूरदराज से आने व जाने में होगी परेशानी, छात्रों ने जनदर्शन में भी दिया आवेदन
नवागढ़.डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों ने परीक्षा केंद्र को लेकर जताया विरोध।
नवागढ़ में ही मिले सुविधा
डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों की रैली में टिकेश्वरी शुक्ला, मुस्कान अग्रवाल, जितेंद्र पाल, सविता जायसवाल, मीना साहू, किरण देवांगन, नीलम चौबे आदि अनेक छात्रों ने रैली निकालकर नवागढ़ में ही परीक्षा केंद्र देने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर एसडीएम के नाम ज्ञापन
समस्या को लेकर वंदना ठाकुर, प्रयाग वर्मा, सुरुचि, दुर्गा ने कहा कि अनेक सहपाठी है जिनके पास आने जाने का साधन नहीं है। कुछ तो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसलिए अपनी समस ्या एक ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री, कलेक्टर, एसडीएम के नाम सौंपा।