झुंझुनूं.काजी समाज संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष पदाधिकारियों के साथ।
झुंझुनूं | काजी सेवा संस्थान के चेयरमैन मोहम्मद सलीम चौहान ने शनिवार को नवलगढ़, मंड्रेला, परसरामपुरा व उदयपुरवाटी की कार्यकारिणी का गठन किया है। उदयपुरवाटी में जब्बार काजी, नवलगढ़ से शकील, परसरामपुरा से रहमान अली एवं मंड्रेला से मुंशी को अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यकारिणी संचालन के लिए प्रत्येक कमेटी को पचास हजार रुपये का चैक दिया। इस मौके पर जनाब सलीम चौहान व नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। चौहान ने कहा कि शीघ्र ही काजी सेवा संस्थान की राजस्थान की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।