झुंझुनूं | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनूं की ओर से रविवार को सुबह नौ बजे से रामदेवरा चौक स्थित सूर्य मंडल नवलगढ़ में ‘मेगा विधिक सेवा शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव मधु हिसारिया ने बताया कि शिविर में जिला न्यायाधीश अशोक कुमार जैन, जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल सहित जिले के न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में नवलगढ़ पंचायत समिति से संबंधित राजस्व मामले नामान्तरण, आबादी भूमि के पट्टे से वंचित व्यक्तियों का चिन्हीकरण, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, भामाशाह कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन व विधवा पेंशन एवं विशेष योग्यजन पेंशन, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पुन: शिक्षा प्रारंभ कराना, श्रम विभाग द्वारा रोजगार जनित बीमारियों से पीड़ित परिवारों का चिन्हीकरण किया जाएगा।