नवलगढ़ | कस्बे की एसएन गर्ल्स टीटी कालेज में एनएसएस शिविर के तहत विधिक साक्षरता की जानकारी दी गई। ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी ज्ञानेंद्रसिहं शेखावत ने कहा कि सकारात्मक सोच तथा कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। शेखावत ने कई कानून व अधिकारों की जानकारी दी। एडवोकेट किशोर कुमार जांगिड़ व एडवोकेट सुनील ने भी कई जानकारी दी। कालेज के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चौथमल जांगिड़ ने स्वागत भाषण दिया। संचालन सुरेश कुमार कुमावत ने संचालन किया। छात्राओं ने जागरुकता रैली निकालकर स्वच्छता, बेटी बचाओ, पानी बचाओ व पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर उप-प्राचार्या तारा सैनी, मनोज भारद्वाज, जगदीश सैनी मौजूद थे।