गेहूं सीजन में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई दिक्कत : विधायक अंगद
विधायक अंगद सिंह व डीसी अमित कुमार ने सोमवार को दाना मंडी नवांशहर में संयुक्त तौर पर गेहूं की खरीद शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों के मुताबिक किसानों को गेहूं के सीजन में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। विधायक अंगद सिंह ने कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता हैं और उनको किसी भी तरह की दिक्कत न आने देने के लिए सरकार वचनबद्ध है।
डीसी ने कहा कि पूरे जिले में गेहूं की खरीद को सुचारू ढंग से चलाने के लिए 29 खरीद केंद्र कार्यशील किए हैं, जहां राज्य सरकार की खरीद एजेंसियों और भारतीय खुराक निगम द्वारा खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय सीजन में मंडियों में 2.44 लाख क्विंटल गेहूूं आमद की संभावना है। इसकी स्टोरेज और बारदाने के सभी प्रबंध मुकम्मल हैं। इस दौरान एसडीएम नवांशहर आदित्य उप्पल, जिला खुराक एवं सप्लाई कंट्रोलर रेणु बाला वर्मा, कौंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन चमन सिंह भानमजारा, पार्षद वरिन्दर चोपड़ा, विनोद पिंका, डा. कमलजीत पाल, महिंदर सिंह, मक्खण सिंह ग्रेवाल अलग -अलग खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि, रोमी खोसला, हरविन्दर गुलाटी, गोपाल सोनी, विशाल सोनी, राजेश, प्रधान मनजिन्दर वालिया अन्य नेता मौजूद रहे।
अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करवाते विधायक अंगद सिंह, डीसी अमित कुमार व अन्य। -भास्कर