पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला अत्याचारों के विरोध मेंं जागृति मंच ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

महिला अत्याचारों के विरोध मेंं जागृति मंच ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अत्याचारों, दुष्कर्म के विरोध में सोमवार को महिला जागृति मंच द्वारा केंद्र सरकार का चंडीगढ़ चौक पर पुतला फूंका गया। इस दौरान बारादरी गार्डन से लेकर चंडीगढ़ चौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ महिलाओं ने नारेबाजी की। इससे पहले स्थानीय बारादरी गार्डन में महिलाएं महिला जागृति मंच के नेतृत्व में इकट्ठी हुईं।

मंच की प्रदेश प्रधान बीबी गुरबख्श कौर संघा ने कहा कि देश के लिए कई हिस्सों में नाबालिग बच्चियों व महिलाओं से अत्याचार हो रहे हैं । रेप, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के चलते वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। कठुआ, उन्नाव और सूरत में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मानवता को झकझोर कर रख देने वाली इन घटनाओं के विरोध में इंसाफ पसंद व्यक्ति व संगठनों को सड़कों पर उतरकर इंसाफ की मांग करनी चाहिए। इस दौरान संगठन की जिला सचिव रूपिंदर पाल कौर दुर्गापुर, संतोष कुमारी, सुदेश कुमारी, जैसमीन, हरबंस कौर आदि मौजूद रहीं।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करतीं महिला जागृति मंच की सदस्य। (नीचे) चंडीगढ़ चौक पर पुतला फूंकती महिलाएं।

खबरें और भी हैं...