पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनमजोत कौर ने संभाला एसडीएम का पदभार

अनमजोत कौर ने संभाला एसडीएम का पदभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बंगा सिटी

साल 2016 बैच के पीसीएस अधिकारी अनमजोत कौर ने सोमवार को बंगा में बतौर एसडीएम पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे नवांशहर में बतौर सहायक कमिश्नर (जनरल) सेवा दे चुकी हैं। पदभार संभालने के बाद एसडीएम अनमजोत कौर ने कहा कि लोगों के मसले प्राथमिकता के आधार पर हल करवाएंगी। कोई भी व्यक्ति उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि जनता को हर संभव सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। यदि किसी को भी किसी भी तरह की कोई समस्या या मुश्किल पेश आती है तो वह उनसे सम्पर्क कर उस समस्या का समाधान करवा सकता है। वह हमेशा लोगों की बात सुनने व उनकी समस्याएं सुलझाने के पूरे प्रयास करेंगी।

एसडीएम अनमजोत

खबरें और भी हैं...