अंबेडकर सेना मूल निवासी ने मांगों के संबंध में डीसी को सौंपा ज्ञापन
अंबेडकर सेना एम के सदस्य डीसी अमित कुमार को मांग पत्र सौंपते हुए।
नवांशहर| अंबेडकर सेना मूल निवासी की ओर से फगवाड़ा में दो समुदायों में हुए झगड़े में चलाई गई गोलियों का विरोध करते हुए दलित समाज पर काटे गए 307 के पर्चे को रद्द करवाने की मांग की गई। इस संबंध में एक मांग पत्र डीसी अमित कुमार को सौंपा गया। डीसी को पंजाब सरकार के नाम मांग पत्र सौंपने के बाद सेना के चेयरमैन बलविंदर महे तथा वाइस चेयरमैन हैप्पी भाटिया ने बताया कि फगवाड़ा में दलित समाज के साथ धक्का किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में वहां पर जो भी गुनाहगार है उनको सख्त सजा मिलनी चाहिए। जिला प्रधान परमजीत पम्मा ने बताया कि सरकार फगवाड़ा में हुए दंगे के लिए जिम्मेवार आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बॉबी गोल चौंक में हुए झगड़े के समय वहीं पर था उस समय हिंदू संगठन की ओर से चली गोली उसके सिर पर लगी है। जिसकी स्थिति डाक्टर भी स्पष्ट नहीं कर रहे। मौके पर हरकिशन बाली, निक्कू राम, बलविंदर साईं, रमन मान, गोविंदा, छोटू उस्ताद, सोनू आदि शामिल रहे।