डॉ. अंबेडकर ने किया दलितों व शोषित समाज का उत्थान : वर्मा
विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित करते स्कूल स्टाफ सदस्य।
भास्कर संवाददाता| नवांशहर
गांव सूरापुर के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल में सोमवार को डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन प्रिं. राकेश कुमार वर्मा की देखरेख में करवाया गया। राकेश कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कारण ही आज हमारा देश दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है, क्योंकि उन्हीं की वजह से हम जात-पात व छुआछूत की कुरीति से पार पाने में सफल हो पाए हैं। डा. अंबेडकर ने हमेशा दलितों व शोषित समाज के उत्थान की बात की। विधायक अंगद सिंह ने बताया कि बाबा साहेब ने कहा था कि कलम की ताकत दुनिया की हर ताकत से बड़ी है। इस लिए हमें चाहे एक रोटी कम खानी पड़े पर अपने बच्चों को जरुर पढ़ाना चाहिए क्योंकि पढ़कर, संगठित होकर तथा संघर्ष के जरिए ही आगे बढ़ा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्टेशनरी भी वितरित की गई। इस मौके पर बलवीर नौरा, गुरदयाल नौरा, कमल किशोर, परमजीत पल्ली झिक्की, दलविंदर झिक्का, सुमन, सरबजीत कौर, ज्योतिका लद्दड़, सुमन मौजूद रहे।