पंजाब प्रदूषण बोर्ड होशियारपुर के जेईई धर्मवीर सिंह की देखरेख में जिले में सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक लिफाफों का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूकता फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए। जेई धर्मवीर सिंह ने बताया कि हमें प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे होने वाले प्रदूषण से इंसान को शारीरिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ता है। जेई ने धर्मवीर सिंह ने सबसे पहले नगर कौंसिल कमेटी के अधिकारियों के साथ मीटिंग की, इसके साथ ही प्लास्टिक कैरी बैग डीलरों के साथ भी मीटिंग की गई। उन्होंने मीटिंग में डीलरों को दस पंद्रह दिनों तक मक्की व आलुओं के स्टार्च से बने गलनशील लिफाफे ही मंगवाए भविष्य में भी इन लिफाफों का ही प्रयोग किया जा सके। उन्होंने बताया कि अभी आलू व मक्की के स्टार्च से बने लिफाफे भारत में महाराष्ट्र, कोलकत्ता, चेन्नई आदि से ही मंगवाए जा रहे हैं। भविष्य में यह पंजाब में भी बनने की उम्मीद है। इन लिफाफों के रेट मार्केट में बिक रहे लिफाफों के बराबर ही है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्लास्टिक के लिफाफों से पैदा होना वाले प्रदूषण से सेहत को नुकसान है वहीं आलुओं व मक्की के स्टार्च से बने लिफाफे गलनशील है तथा इससे सेहत को भी कोई नुकसान नहीं है। इस संबंधी दुकानदारों में पंफलेट भी बांटे गए।
सार्वजनिक स्थानों पर फ्लेक्स लगवाते बोर्ड के अधिकारी।