नवांशहर | सिटी पुलिस ने दो मामलों में गुम हुए सामान को उनके मालिकों के सुपुर्द किया है। थाना सिटी के प्रभारी शहबाज सिंह ने बताया कि जालंधर का रहने वाला अमृतपाल सिंह दो दिन पहले नवांशहर आया था। इसी दौरान स्थानीय बस स्टैंड के पास उसका लैपटाप, हार्ड डिस्क सहित अन्य सामान वाला बैग गुम हो गया था। अमृतपाल सिंह ने बैग के गुम होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अमृतपाल के सामान को ढूंढ़कर उसके सुपुर्द किया। इसी तरह स्थानीय कालेज में पढ़ती मूलरूप से लेह-लद्दाख की सोनम एंगोमो का सैमसंग कंपनी का मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया था, जिसे पुलिस ने ढूंढ़कर उसके हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर शहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस लोगों की सुरक्षा व उनकी सेवा में मौजूद रहती है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रतिदिन मेन प्वाइंट पर नाके लगाए जा रहे हैं।
सोनम एंगोमो को उसका मोबाइल लौटाते इंस्पेक्टर शहबाज सिंह।