पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेपाल में कराटे चैंपियनशिप में खेलेंगे नवांशहर के 9 खिलाड़ी

नेपाल में कराटे चैंपियनशिप में खेलेंगे नवांशहर के 9 खिलाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कराटे खिलाड़ियों के साथ जानकारी देते एसोसिएशन के मेंबर्स।

भास्कर संवाददाता | नवांशहर

कराटे एंड किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोच राम कुमार ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में होने वाली कराटे चैंपियनशिप में शहर के 9 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कोच राम कुमार ने बताया कि काठमांडू में 24, 25 व 26 मई को 11वीं इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता होगी, जिसमें नवांशहर के नवजोत सिंह, किरपांश शर्मा, निखिल, अशोक कुमार, करन कुमार, समीर, संतोष थापा, तलविंदर सिंह और संजना हिस्सा लेगी। कोच राम कुमार ने बताया कि यह खिलाड़ी 4 से 6 मार्च को दिल्ली में हुई नेशनल कराटे चैंपियनशिप जीतकर इस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इस मौके पर प्रधान एमएस गुलाटी, उप प्रधान अमरीक सिंह, कपिल देव, हरदीप कुमार, नैना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...