पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3.60 लाख की ठगी में एजेंट नामजद

3.60 लाख की ठगी में एजेंट नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख 60 हजार ठगी करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला जिला होशियारपुर के गांव हारजियाना के जीवन सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के बयान पर बंगा के रहने वाले बलवीर कुमार के खिलाफ दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता जीवन सिंह ने बताया कि उसने विदेश जाने के लिए नवांशहर के केसी टॉवर में स्थित न्यू ब्रिज एजुकेशन के एजेंट से संपर्क किया। जीवन सिंह के मुताबिक इसी साल जनवरी में एजेंट ने उसे हांगकांग जाने के लिए तीन लाख साठ हजार रुपए चैक से जरिए ले लिए थे। इसके बाद एजेंट उसे दिल्ली एयरपोर्ट ले गया, जहां उसे दो दिन होटल में रखा। जीवन सिंह ने बताया बाद में उसे थाईलैंड भेज दिया और कहा कि वहां पर उनका एजेंट उसे हांगकांग के जहाज में बैठा देगा। थाईलैंड पहुंचने के बाद उसने एयरपोर्ट पर कंपनी के एजेंट को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जीवन सिंह ने बताया कि उसकी जेब में सिर्फ पचास हजार रुपए थे। हफ्ते बाद जब पैसे खत्म हो गए तो वह बड़ी मुश्किल से थाईलैंड में रहते पंजाबियों की मदद लेकर भारत लौटा। घर आकर अपने मां-बाप को एजेंट व उसकी कंपनी के बारे बताया। घरवालों ने एजेंट से मिलकर अपने पैसे मांगे तो उसने देने से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद जीवन सिंह ने एजेंट के खिलाफ नवांशहर के एसएसपी को लिखित शिकायत दी। एसएसपी ने जांच डीएसपी मुख्तयार राय को सौंप दी। जीवन सिंह ने बताया कि एजेंट बलवीर कुमार डीएसपी के सामने पैसे देने को मान भी गया लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर मुकर गया। उसके बाद डीएसपी के आदेश के बाद थाना सिटी की पुलिस ने बलवीर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। उधर, थाना सिटी के इंस्पेक्टर शहबाज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर एजेंट खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...