पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलितों को तीन हजार यूनिट की शर्त हटाए पावरकाम : जसवीर

दलितों को तीन हजार यूनिट की शर्त हटाए पावरकाम : जसवीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | लोक संघर्ष मंच की मीटिंग श्री गुरु रविदास मंदिर में सतीश कुमार और जसवीर दीप की प्रधानगी में हुई। मंच के इन दोनों सदस्यों ने बताया कि पंजाब सरकार ने एससी/बीसी/एसटी लोगों के बिजली के यूनिट माफ करने की बजाय पत्र जारी किया है, जिसमें पावरकाम के अफसरों से बिल माफी वाले घरों के बिजली लोड व अन्य उपकरणों की रिपोर्ट मांगी है। जसवीर दीप ने कहा कि सिर्फ दलित लोगों के लिए ऐसा फरमान जारी किया जाता है जबकि किसानों की मोटरों पर कोई फरमान जारी नहीं है। उनकी मोटर अभी भी उनके दादा, पड़दादा के नाम पर चल रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस फैसले के खिलाफ गांवों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपना दलित हितैषी सर्कुलर रद्द करे और सालाना 3000 यूनिट की शर्त भी हटाई जाए।

खबरें और भी हैं...