पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आशा वर्कर व फैसिलिटेटर यूनियन के तीन जिलों की हुई मीटिंग

आशा वर्कर व फैसिलिटेटर यूनियन के तीन जिलों की हुई मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोपड़ | आशा वर्कर व फैसिलिटेटर यूनियन (सीटू) के तीन जिलों की सांझी मीटिंग महाराजा रणजीत सिंह बाग में अध्यक्ष अमरजीत कौर, राजिंदर कौर, मनिंदर कौर की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में उन्होंने कहा कि 5 जून को नवांशहर के विधायक अंगद सिंह सलोह के घर के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। इसी तरह 7 जून को विधानसभा स्पीकर केपी राणा के घर के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 12 जून को मोेहाली के कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के घर के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने मांग करते कहा कि आशा वर्कर व फैसिलिटेटर को कम से कम वेतन लागू किया जाए, हरियाणा पैटर्न की तरह भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि 15 जून को पटियाला में सेहत मंत्री के घर पर राज्य स्तरीय रोष धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...