नवांशहर| भारत के चुनाव कमीशन द्वारा योग्यता पहली जनवरी 2019 के आधार पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का प्रोग्राम जारी किया गया है। इस संबंध में डिप्टी कमिशनर कम जिला चुनाव अफसर अमित कुमार ने बताया कि चुनाव कमीशन द्वारा जारी प्रोग्राम अनुसार 20 जून तक बीएलओज द्वारा घर-घर जा कर वेरीफिकेशन की जाएगी और 21 जून से 31 जुलाई 2018 तक पोलिंग स्टेशनों की रैशनेलाइजेशन और पोलिंग स्टेशनों की इमारतों की फिजिकल वेरीफिकेशन की जाएगी। एक अगस्त से 31 अगस्त तक कंट्रोल टेबलों की अपडेशन उपरांत 1 सितंबर, 2018 को वोटर सूची की पहली प्रकाशना की जाएगी। 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2018 तक दावे और एतराज दायर करने का समय निर्धारित किया गया है। डीसी ने बताया कि प्राप्त हुए दावे/एतराजों का निपटारा 30 नवंबर 2018 तक करने उपरांत वोटर सूची की अंतिम प्रकाशना 4 जनवरी 2019 को की जाएगी।