नवांशहर| सीनियर कांग्रेस नेता राणा कुलदीप ने कर्नाटक में येदियुरप्पा की ओर से दिए गए इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जिस तरह से लोकतंत्र पर हमला कर विधायकों की खरीद-फरोख्त से अपनी सरकार बनाने की कोशिश की, उससे साबित हो गया है कि भाजपा का लोकतांत्रिक परंपराओं में कोई विश्वास नहीं है। बहुमत न होने के बावजूद भाजपा के येदियुरप्पा की ओर से न सिर्फ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई, बल्कि इसके बाद जनता दल एस के सदस्यों को 100-100 करोड़ रुपये का लालच देकर खरीदने की कोशिश भी की। कांग्रेस के विधायकों पर तरह-तरह के दबाव बनाए गए। लेकिन इस सबके बावजूद भाजपा अलोकतांत्रिक ढंग से बनी अपनी सरकार नहीं बचा पाई तथा लोकतंत्र की जीत हुई है।