नवांशहर| नजदीकी गांव बसियाला में साईं शाह मदार जिंदा पीर के दरबार में 13वां सालाना जोड़ मेला करवाया गया। दरबार के सेवादार मनजीत बिल्ला की देखरेख में पहले दिन मेंहदी व चादर चढ़ाने की रस्म अदा की गई। इसके उपरांत इमरान कादरी मलेरकोटला वालों ने नित खैर मंगा सोहनेया मैं तेरी..,मेरे हैदर शेख सरकार.. इत्यादि सूफी कलाम से संगत को मंत्रमुग्ध किया। फिर लवली जस्सी एंड नकाल पार्टी ने नकालो से संगत को निहाल किया। मेले में नवीन साबर एंड पार्टी, आरजू मुस्कान एंड पार्टी, सोनू भाई एंड पार्टी भंगड़ा ग्रुप ने भी संगत को खूब निहाल किया। सुक्खा भरथला वालों द्वारा ड्रामा पेश किया गया। इस अवसर पर बाबा नरिंदर दास, बाबा महताब अहमद कादरी, साई महिंदर, नवीन कुमार, मनजीत बिल्ला मौजूद रहे।