पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी आर्मी हथियारों की प्रदर्शनी

केसी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देखी आर्मी हथियारों की प्रदर्शनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय केसी पब्लिक स्कूल के नौवीं से लेकर प्लस टू तक के 240 के करीब विद्यार्थियों व स्टाफ ने शनिवार को किरपाल सागर अकादमी में लगाई भारतीय सेना की प्रदर्शनी को देखा। बच्चों व स्टाफ ने हथियारों को छूआ तथा आर्मी की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। केसी स्कूल की सीनियर कोआर्डिनेटर आशु शर्मा ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य सेना यंत्रों और हथियारों की प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों और नौजवानों को बताना है कि सेना केवल दुश्मनों पर गोली सिक्कों के साथ जूझने का नाम ही नहीं बल्कि यह उन लोगों को कैरियर को चुनने का अवसर भी हैै। मौके पर संदीप वालिया, रुचि वर्मा, नीतू, अनिल कुमार, मनीशा रानी, सुदेश कुमार, ज्योति बाला, पूजा मेहता, मीनू कंडा मौजूद रहे। सभी बच्चोंे ने आर्मी हथियारों के बारे में जानकारी हासिल की और सेना की कार्यप्रणाली को जाना।

खबरें और भी हैं...