पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेले हमें एकता व सद्भावना के सूत्र में पिरोते हैं : हंसराज हंस

मेले हमें एकता व सद्भावना के सूत्र में पिरोते हैं : हंसराज हंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव शाहपुर पट्टी में स्थित बाबा पंज पीर गौंसपाक 11वीं वाली सरकार दरबार में 19वां सालाना जोड़ मेला बड़ी धूमधाम के साथ करवाया गया। जिसमें मुख्य मुख्य मेहमान गायक पदमश्री हंस राज रहे। गद्दीनशीन बाबा बलदेव सैणी की देखरेख में पहले दिन झंडा और चादर चढ़ाने की रस्म अदा की गई। रात को शौकत अली पटियाला वालो ने कव्वालियां पेश की, वहीं मास्टर चमन लाल नकाल पार्टी ने नकलों से सभी को खूब हंसाया। मेले के दूसरे दिन गायक आशु सिंह, गायक जसविंदर डगामीया, दीप छिंदा, चन्नी कनवर, सतनाम आलम, मनजीत आलम, अजय कनवर व अन्य कलाकारों दमा दम मस्त कलंदर.., महफिल मस्तां दी.. .. छल्ला साईया दा.., साईं जी बैठे नाल.., सुना कर संगत को खूब निहाल किया। संगत को आर्शीवाद देने पहुंचे सूफी दरगाह एक्शन कमेटी के संरक्षक पदमश्री हंसराज हंस भी पहुंचे। उन्होंने डेरे के आसपास पौधारोपण करवाया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले आपस में मिल बैठ कर प्यार व सद्भावना बढ़ाने का संदेश देते हैं। उन्होंने बताया कि हर इंसान को पौधारोपण जरुर करना चाहिए। एक आज का पौधा कल जब पेड़ बनेगा वह इंसानों के साथ पक्षियों का भी रैण बसेरा बनेगा। मौके पर बाबा नरिंदर दास, सांई मदन शाह, बाबा कुलवीर शाह, जगदीश सुमन, साईं महिंदर शाह मुरकी, तरसेम चुंबर, बीबी फातिमा राहों, बाबा महिताब अहमद कादरी, दर्शन शाह, बाबा दलजीत शाह, साई जसवीर साबरी ने संगत को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अवतार सिंह, लड्डू, दमनप्रीत, इंदरप्रीत, राम रतन, महिंदर पाल, सोढ़ी सैंगर, करनैल सिंह, हरविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह आदि हाजिर रहे।

कार्यक्रम

गांव शाहपुर पट्‌टी में गौंसपाक 11वीं वाली सरकार का 19वां सालाना जोड़ मेला सम्पन्न, गायकों ने गाई बाबा की महिमा

पीर बाबा की महिमा का गुणगान करते गायक। कार्यक्रम में पौधारोपण करते हंसराज हंस व अन्य गणमान्य। मेले के दौरान उपस्थित संगत।

खबरें और भी हैं...