पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएमयू जालंधर जेजों में साधू बिना टिकट करते हैं सफर, नहीं होती चेकिंग

डीएमयू जालंधर-जेजों में साधू बिना टिकट करते हैं सफर, नहीं होती चेकिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्सर जालंधर-नवांशहर-जेजों को जाने वाली डीएमयू ट्रेन में सफर करने वाले साधू बिना टिकट के जाते हैं, उन्हें रेलवे का कोई टीटी चैक तक नहीं करता। इस बात का खुलासा दैनिक भास्कर टीम को डीएमयू की गाड़ी नंबर-1109 में हुआ। इस संबंध में फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम मनू लूथरा से बातचीत की तो उन्होंने स्टाफ की कमी का हवाला देकर बात को टाल दिया साथ ही कहा कि मामले कि जांच जरुर करवाई जाएगी। सुबह जालंधर-जेजों के लिए डीएमयू ट्रेन नंबर-11091 स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन में चार डिब्बे थे, कुल 360 सीटें थीं। ट्रेन में आधे से ज्यादा साधू घुस आए। वे सारे बिना टिकट के सफर करने वाले थे। उन्होंने प्रत्येक सीट को काबिज कर लिया। टिकट पूछने पर किसी के पास टिकट नहीं थी। उल्टा जिन यात्रियों के पास टिकटें थीं, वे सभी खड़े थे। रास्ते में टिकट लेकर चढ़े यात्रियों ने जब सोये साधुओं से सीट मांगी तो वे सीट देने की बजाए उल्टा उनसे झगड़ा करने पर उतारू हो गए।

किसी स्टेशन पर नहीं होती टिकट चैकिंग

जालंधर से लेकर जेजों तक प्रतिदिन 6 ट्रेनें अप-डाउन करती हैं। इनमें जितने यात्री सफर करते हैं तकरीबन बिना टिकट लिए सफर करते हैं। ऐसे में रेल विभाग के रेवेन्यू को काफी घाटा पहुंच रहा है। वहीं जालंधर-जेजों के बीच फगवाड़ा, बंगा, नवांशहर के अलावा कई ऐसे स्टेशन आते हैं, जहां पर कोई भी रेल का अधिकारी यात्रियों की टिकट चैक नहीं करते।

सफर खत्म होने के बाद ट्रेन से बाहर निकले कुछ साधू बोले कि वे तो नवांशहर इसलिए आते हैं, क्योंकि यह एनआरआई सिटी है। यहां पर वे डीएमयू में मंगलवार, वीरवार को बिना टिकट के जालंधर से सुबह रवाना होते हैं। ट्रेन में कोई टीटी नहीं चढ़ता। अगर कोई टीटी चढ़ जाए तो उनकी टिकट बारे नहीं पूछता। इस साल मार्च माह में रेल यात्रियों की संख्या बढ़ी जिसके मुताबिक फिरोजपुर डिवीजन से मिली लिस्ट के मुताबिक मार्च माह में बंगा में यात्रियों की संख्या 5421 व इन्कम 39005, नवांशहर में यात्रियों की संख्या 9849 व इन्कम-134310, राहों में यात्रियों की संख्या 2910 व इन्कम 40961 बढ़ी है। उधर, रेलवे विभाग चैकिंग अभियान शुरु कर दे तो इससे विभाग की आमदन कई गुणा बढ़ सकती है और लाभ हो सकता है।

फिरोजपुर डिवीजन के पीआरओ सैल से मिली जानकारी मुताबिक जालंधर-जेजों से लेकर चलने वाली डीएमयू ट्रेनों में अब तक 79802 यात्रियों ने सफर किया। इससे रेलवे विभाग को 891482 आमदन हुई।

इस संबंध में फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम विवेक कुमार से कई बार संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं सीनियर डीसीएम मनु लूथरा से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आ गया वे जांच करवाएंगे। स्पेशल स्टाफ की डयूटी लगवाकर बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...