लाभार्थियों को मिलेगी पांच लाख रुपए तक इलाज की सुविधा
मीटिंग को संबोधित करते डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार।
भास्कर संवाददाता | नवांशहर
डिप्टी कमिश्नर ने सुविधा मीटिंग हाल में एक मीटिंग के दौरान बताया कि जिले में 14 अप्रैल से 5 मई तक मनाए जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयुष्मान भारत दिवस 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसमें जिले के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2011 में आए योग्य लाभार्थियों को राष्ट्रीय सेहत सुरक्षा मिशन के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम का हिस्सा बनने वाले ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग और सेहत विभाग के अधिकारियों को भारत सरकार की इस नई भलाई योजना के बारे जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को हरेक गांव में ग्राम सभाएं बुलाकर सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण-2011 के इस स्कीम की पात्रता की शर्तें पूरी करते लाभर्थियों की सूची बोल कर सुनाई जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर इस नई स्कीम को लागू करने वाली टीम में शामिल सभी बीडीपी, एसएमओ, पंचायत सचिवों, एनएनएमज और आशा वर्करों को सेहत पोर्टल से सर्वेक्षण के लाभर्थियों की सूचियों को डाउनलोड करने के बाद सावधानी के साथ प्रोफार्मे भरे जाएं। इन प्रोफार्मों के आधार पर ही सूची बनाकर 30 अप्रैल की ग्राम सभाओं में नाम पढ़ कर सुनाए जाए।