पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को लगाने पड़ रहे चक्कर

लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को लगाने पड़ रहे चक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीटीओ दफ्तर में लाइसेंस और आरसी अप्लाई करने वाले लोगों का चक्कर लगाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मंगलवार को भी डीटीओ दफ्तर में लोगों की लंबी लाइनें लगी रही क्योंकि दफ्तर का कुछ स्टाफ छुट्टी पर था।

लोगों ने बताया कि उन्होंने कई महीनों से आरसी व लाइसेंस अप्लाई किया हुआ है लेकिन कभी स्टाफ तो कभी अधिकारी न होने के कारण उन्हें दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि विभाग को इस बारे विचार करना चाहिए। बता दें कि मंगलवार को एसडीएम आदित्य उप्पल और उनके सुपरिटेंडेंट दफ्तर में मौजूद नहीं थे। इसलिए आरसी-लाइसेंस की कई फाइलें उनके हस्ताक्षर न होने के कारण पेंडिंग रह गईं। आरसी व लाइसेंस अप्लाई करने के लिए आए लोगों ने कहा कि डीटीओ विभाग में काम सुस्त तरीके से होने के कारण एजेंट पूरा फायदा उठा रहे हैं। जब से डीटीओ की पोस्ट खत्म करके होशियारपुर तबदील कर दी गई है, तब से नवांशहर में अधिकतर स्टाफ छुट्टी पर रहता है। इस कारण एजेंट लर्निंग लाइसेंस, जिसकी सरकारी फीस 370 रुपए है, उसके 670 रुपए वसूल रहे हैं। लोगों की परेशानी के समाधान संबंधी एसडीएम आदित्य उप्पल से फोन करके जानना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

डीटीओ दफ्तर में अधिकारियों का तारीख पर तारीख देने का सिलसिला बदस्तूर जारी

डीटीओ दफ्तर में मंगलवार को स्टाफ छुट्‌टी पर होने के कारण लोगों की लाइनें लगी रही।

लोग बोले-आरसी ट्रांसफार करवाने के लिए लंबा सफर करके आना पड़ता है

आरसी ट्रांसफार करवाने आए राहों के मंदीप सिंह, मजारी के मीका और राहों के तारा सिंह ने कहा कि विभाग बार-बार तारीख डालकर उनको परेशान कर रहा है। तारा सिंह ने बताया कि विभाग को सीनियर सिटीजन के लिए विशेष सुविधाएं देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह एक माह से लाइसेंस अप्लाई करने के लिए दफ्तर में आ रहे रहे हैं लेकिन यहां पर उन्हें अगली तारीख दे दी जाती है. अब उन्हें 18 मई की अगली तारीख दी गई है। तारा सिंह ने कहा कि इस तरह बार-बार दफ्तर में बुलाने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जानकारी देते मंदीप सिंह।

खबरें और भी हैं...