पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आसिफा को इंसाफ दिलाने के लिए रोष मार्च 20 को

आसिफा को इंसाफ दिलाने के लिए रोष मार्च 20 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | वामपंथी पार्टियों सीपीआई व सीपीआई (एम) द्वारा कठुआ में आसिफा की रेप के बाद हत्या के विरोध में 20 अप्रैल को रोष मार्च निकाला जाएगा। बंगा रोड के मेहली भवन में एक मीटिंग में जिला सचिव कामरेड बलराम सिंह मल्लपुर और कामरेड बलवीर सिंह जाडला ने बताया कि कठुआ केे मंदिर में आठ साल की बच्ची का रेप कर निर्मम हत्या कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ उन्नाव में बलात्कार करने के बाद पीड़िता के पिता की हत्या कर दी गई। इन दोनों कांडों की जिम्मेवार भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टियां ही हैं। भाजपा हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। बलात्कार के आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मीटिंग में तहसील सचिव मुकंद लाल, गुरमेल चंद, साधू राम, चरनजीत सिंह, राम लाल, स्वतंत्र कुमार, महासिंह रौड़ी, कुलदीप झिंगड़, बलवीर लाल, परमिंदर मेनका मौजूद थे।

बैठक में मौजूद वामपंथी नेता।

खबरें और भी हैं...