नाबालिग को बहलाकर ले जाने वाला युवक नामजद
नवांशहर | नाबालिग को बहलाकर ले जाने के मामले में एक युवक पर थाना बंगा सदर में केस दर्ज किया गया है। गांव करनाना में रहते लखनऊ (यूपी) के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह किराए पर रहते हैं और मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे उनकी प|ी बाथरूम के लिए उठी तो देखा कि उनकी बहन (जोकि नाबालिग है) बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंन काफी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें यकीन है कि उनकी बहन को यूपी के लखीमपुर का छोटू बहलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने छोटू पर धारा 363, 366-ए के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।