शॉपिंग करके लौट रहे टीचर और पत्नी को पिस्तौल दिखाकर लूटा
प|ी और बच्ची के साथ शॉपिंग करके लौट रहे टीचर को रास्ते में बाइक सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। गांव मल्लपुर के रहने वाले टीचर लखबीर सिंह के पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गांव भारटा के सरकारी स्कूल में साइंस टीचर।
उन्होंने बताया कि वह सोमवार शाम करीब 7 बजे प|ी व बच्ची के साथ नवांशहर में शॉपिंग करके एक्टिवा पर वापस लौट रहे थे। रास्ते में मल्लपुर नहर के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और पिस्तौल दिखा कर उनकी प|ी का पर्स, कानों की बालियां व मोबाइल छीन लिया। पर्स में करीब 2 हजार रुपए थे। लखबीर सिंह के अनुसार दोनों लुटेरों के पास पिस्तौल थी। एक युवक की उम्र 18-20 वर्ष थी जबकि दूसरा 25 साल के करीब था। दोनों ने मुंह ढका हुआ था। पुलिस ने अध्यापक लखबीर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वारदात की जानकारी मिलते ही देर शाम थाना राहों के प्रभारी सुभाष बांठ के अलावा नवांशहर के डीएसपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से जानकारी हासिल की। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ ठोस सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज करके टीमें बनाकर आसपास के एरिया में चेकिंग भी की।